वर्ल्ड आर्चरी ने भारतीय तीरंदाजी संघ पर लगे प्रतिबंध को हटाने से किया इनकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
19 अक्तूबर से बैंकाक में शुरू हो रही टोक्यो पैरालंपिक क्वालिफाइंग एशियाई पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजों को तिरंगे तले नहीं खेलने दिया जाएगा। भारतीय तीरंदाज देश के झंडे के बजाय वर्ल्ड आर्चरी के झंडे तले खेलेंगे। गौरतलब है कि वर्ल्ड आर्चरी ने एएआई के चुनाव नहीं कराने पर जुलाई माह में उस पर प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि वर्ल्ड आर्चरी ने अस्थाई कमेटी को मान्यता दे दी है।