विश्व तीरंदाजी आयोजित करेगी नॉकआउट टूर्नामेंट, निशानेबाजी में राजपूत व रिज़वी जीते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व तीरंदाजी ने लॉकडाउन नॉकआउट टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का फैसला किया। पहले रिमोट तीरंदाजी प्रतियोगिता की फेडरेशन के डिजिटल चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। कवरेज विश्व तीरंदाजी के यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव दिखाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर भारत के संजीव राजपूत और शहजार रिजवी ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में क्रमशः 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा फाइनल्स में जीत हासिल की है।
