x

चाइना ओपन के पहले राउंड में ही बाहर हुईं पीवी सिंधु

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

वर्ल्ड नंबर 6 पीवी सिंधु चाइना ओपन के पहले राउंड में ही बाहर हुईं। आज के मुकाबले में उन्हें चीनी ताइपे की पाई यू पो ने हराया। सिंधु को दुनिया की 42वें नंबर की पाई यू ने 21-13, 18-21, 21-19 से हराया। पाई यू पो ने ये मुकाबला 74 मिनट में अपने नाम कर लिया। सिंधु इससे पहले कोरिया और डेनमार्क ओपन में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं।