वर्ल्डकप मैच से पहले भारत को लगा झटका, कप्तान 'कोहली' हुए चोटिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
ICC वर्ल्ड कप 2019 में 5 जून को इंडियन टीम का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है. इसी बीच खबर आई है कि शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान कैप्टन विराट कहोली के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई है. हालांकि उंगली में चोट की वजह से उन्हें खेलने में परेशानी नहीं होगी. सूत्रों ने बताया कि मामूली चोट से चिंता की बात नहीं है और विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में मौजूद रहेंगे.
