ICC CWC 2019: टीम इंडिया को लगा एक और झटका, प्रैक्टिस सेशन के दौरान विजय शंकर हुए चोटिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
इन दिनों इंडियन टीम के खिलाड़ियों के ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं. पहले वर्ल्ड कप टीम से शिखर धवन बाहर हो गए वहीं भुवी मांसपेशियों के खिंचाव के कारण 2-3 मैचों के लिए बाहर है. इसी बीच बुधवार को अभ्यास सत्र के दौरान ऑलराउंडर विजय शंकर के पैर की उंगली में चोट लग गई है. हालांकि गुरुवार को बुमराह ने बताया कि शंकर को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है. वह अब पूरी तरह से ठीक हैं.
