वर्ल्ड नंबर-1 शटलर मोमोटा सड़क दुर्घटना में घायल, ड्राइवर की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनिया के नंबर-1 शटलर केंटो मोमोटा सहित 4 लोग सोमवार को मलेशिया में दुर्घटना के शिकार हुए। सभी को हल्की चोटें आईं। गौरतलब है कि केंटो मोमोटा ने हाल ही में मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीता था। खिताब जीतने के कुछ घंटों बाद हुई दुर्घटना में कार ड्राइवर की मौत हुई। मोमोटा को नाक पर चोट आई। बता दें कुआलालंपुर एयरपोर्ट जाते वक्त उनकी वैन एक लॉरी से टकराई थी।
