महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत ने किया जीत के साथ आगाज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
इन दिनों रूस के उलान उदे में चल रही आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कल प्रेसीडेंट कप की गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज जमुना बोरो ने 54 किलोग्राम कैटगरी में मुकाबला जीतने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. असम की बोरो ने मंगोलिया की मिचिडमा एर्डेनेडालाइ को 5-0 से हराकर मुकाबला जीता. अब उनका सामना 9 अक्टूबर को अल्जीरिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त उदाद फाउ से होगा.
