सात महिला मुक्केबाजों ने जीता सोना, भारत ने रचा इतिहास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय मुक्केबाजों ने एआईबीए यूथ पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी में रिकॉर्ड सोना जीता। पोलैंड के किल्से में जारी प्रतियोगिता में भारत की सात महिला मुक्केबाज ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। ये भारत का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। गीतिका (48 किलोग्राम), पूनम (57 किलोग्राम), विंका (60 किलोग्राम), अरुंधति चौधरी (69 किलोग्राम), थोकचोम सनामाचा चानू (75 किलोग्राम) और अल्फिया पठान (81 किलोग्राम) स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।
