पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट अपनी शादी में सात की जगह लेंगे आठ फेरे!
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आगामी 25 नवंबर को पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं इस शादी में सात फेरों की जगह आठ फेरे लिए जाएंगे। दरअसल आठवां फेरा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ का होगा। इस आठवें फेरे से समाज को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाएगा। बजरंग पूनिया कहते हैं कि दहेज एक गलत प्रथा है और इसे समाज से मिटाना जरूरी है।
