पत्रकार का नाम नहीं बताएंगे ऋद्धिमान साहा, बोले- किसी का करियर नहीं खत्म करना चाहता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The print
ऋद्धिमान साहा ने कहा कि अब तक किसी ने उनसे नाम का खुलासा करने को नहीं कहा। अगर बीसीसीआई उनसे पत्रकार का नाम पूछता है तो वे कहेंगे कि उनका उद्देश्य किसी का करियर खत्म करना नहीं था। साहा ने कहा था कि कोच द्रविड़ ने उनसे संन्यास लेने को कहा था। अब बीसीसीआई मामले की जांच में उक्त पत्रकार से भी जानकारी हासिल कर सकता है। लेकिन साहा ने नाम का खुलासा नहीं किया।
