डब्ल्यूटीसी का फाइनल शुरू, मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Onhike
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का पहला दिन बारिश से धुलने के बाद आज साउथम्पटन में धूप खिली हुई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टॉस दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से मैच शुरू हुआ। बता दें कि अब मुकाबला रिजर्व डे तक चलेगा। मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी हाथों में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।
