WWE सुपर स्टार Luke Harper का 41 साल की उम्र में निधन, पत्नी ने दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हमेशा रिंग में विरोधियों को मात देने वाले ल्यूक हार्पर जिंदगी की जंग में हार गए हैं. डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपर स्टार और पूर्व आईसी चैंपियन ल्यूक हार्पर का 41 साल की उम्र में निधन हो गया. ल्यूक हार्पर लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से परेशान थे, जिसका इलाज चह रहा था.ल्यूक हार्पर के निधन की जानकारी उनकी पत्नी अमांडा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी और बताया कि मौत फेफड़ों की संक्रमण के ल्यूक की मौत हो गई.