फुटबॉल लीग सीरी-ए में युवेंटस ने लीस को 4-0 से हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के बीच इटली में खेली जा रही फुटबॉल लीग सीरी-ए में युवेंटस ने लीस को 4-0 से हराया। जीत के बाद युवेंटस ने पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज लाजियो से 7 अंक ज्यादा की बढ़त बना ली है। मैच में लीज टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली थी। उनके डिफेंडर फेबियो लुसियोनी को मैच के 32वें मिनट में रेड कार्ड देकर अंपायर ने बाहर कर दिया।