अबु धाबी टी-10 में धमाका करने को तैयार युवी, Maratha Arabians में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह टी-10 में धमाका करने को तैयार हैं। इस धाकड़ ऑलराउंडर को Maratha Arabians ने आइकन खिलाड़ी के रूप में शामिल किया है। 14 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट को ICC की मंजूरी प्राप्त है। जून 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 37 साल के युवराज सिंह की IPL के अलावा ये दूसरी फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता है।
