x

युवराज सिंह ने संन्यास से वापसी का लिया निर्णय, BCCI से मांगी अनुमति

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

भारत को 28 साल बाद 2011 में क्रिकेट विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह के प्रशंसकों को जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर फिर से उनका जलवा दिखाई दे सकता है।दरअसल, युवराज सिंह ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की अपील पर संन्यास से वापसी का निर्णय कर लिया और इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को ईमेल भी कर दिया है। खब्बू बल्लेबाज ने खुद इस बात की पुष्टि की है।