'युवी' की रिटायरमेंट पार्टी में पहुंची उनकी Ex, बॉलीवुड से लेकर बिजनेस सितारों का लगा जमावड़ा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: aajtak
कुछ दिनों पहले ही इंडियन टीम के दिग्गज क्रिकेटर य़ुवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वहीं शनिवार को मुंबई में युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. पार्टी में अंबानी परिवार भी शरीक हुआ और युवराज की एक्स किम शर्मा भी पहुंची. उन्होंने युवी और उनकी पत्नी हेजल संग पोज भी दिया और फोटोज़ भी क्लिक कराईं.
