युवराज सिंह को संन्यास वापस लेकर घरेलू टीम में लौटने का मिला प्रस्ताव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को उनकी घरेलू टीम पंजाब की तरफ से दोबारा खेलने का प्रस्ताव दिया गया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पुनीत बाली ने बताया, 'युवराज को टीम के साथ बतौर खिलाड़ी और मेंटोर जुड़ने की गुजारिश की गई है। हमने युवराज को पांच छह दिन पहले गुजारिश की थी और फिलहाल उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।' युवराज को संन्यास वापस लेने को कहा गया है।