युवराज सिंह ने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ पर उठाए सवाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
युवराज सिंह ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ पर सवाल उठाए। युवराज का मानना है कि टी-20 फॉर्मेट में विक्रम राठौड़ भारतीय बल्लेबाजों को शायद अच्छी तरह से गाइड ना कर पाएं। युवराज ने कहा, 'विक्रम राठौड़ मेरे दोस्त हैं। क्या आपको लगता है कि वो इस जेनरेशन के टी-20 खिलाड़ियों को गाइड कर सकते हैं? क्या उन्होंने उस स्तर की क्रिकेट खेली है, जिसकी फिलहाल जरुरत है।'