युवराज सिंह ने 2014 के वर्ल्ड टी-20 फाइनल को किया याद, कहा – मैं किसी मुजरिम जैसा महसूस कर रहा था
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
2014 का टी-20 विश्व कप फाइनल को देखना हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के लिए दिल तोड़ने वाला था। युवराज सिंह ने उस मैच मे अपनी सबसे निराशाजनक पारियों में से एक पारी खेली थी। उन्होंने 21 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए। भारत ने मैच 130 रनों पर 4 विकेटके साथ समाप्त किया। कुमार संगकारा के अर्धशतक ने श्रीलंका को पहली और एकमात्र टी-20 विश्व कप जीत में मदद की।