भारत लौटे युजवेंद्र और क्रुणाल, श्रीलंका में हुए थे संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
युजवेंद्र चहल श्रीलंका से भारत लौटे। हालिया शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका से लौटी थी। जिसमें चहल शामिल नहीं थे क्योंकि वो संक्रमित थे। इसलिए उन्हें श्रीलंका में ही रुकना पड़ा था। स्वस्थ होने के बाद अब चहल भारत लौटे। क्रुणाल पांड्या भी श्रीलंका से अपने घर पहुंचे। उन्होंने अपने प्रशंसकों को उनके ठीक होने के बारे में बताने के लिए ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की।
