जिम्बाब्वे करेगा 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ICC
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कल घोषणा की है कि जिम्बाब्वे 21 नवंबर से 5 दिसंबर तक महिलाओं के विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड में अगले साल चार मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाले महिला विश्व कप के लिये तीन क्वालीफायर की घोषणा कर दी गयी है। आपको बता दें, क्वालीफायर से आने वाली टीमें पहले ही आईसीसी महिला चैम्पियनशिप से क्वालीफाई कर चुकी पांच टीमों से जुड़ेंगी।
