जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान: टेस्ट डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी बने तबिश खान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
तेज गेंदबाज तबिश खान ने बीते शुक्रवार को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेला और टेस्ट डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। 36 वर्षीय तबिश को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. लगभग दो दशक तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पसीना बहाने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला है।