ज्वेरेव पांचवीं बार साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस के क्वालिफायर रोमन सेफुलिन को 7-6, 6-3, 7-6 से हराकर जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव लगातार चौथी और कुल पांचवीं बार साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे। अगले दौर में वो सर्बिया के लास्लो जेरे से भिड़ेंगे, जिन्होंने हमवतन मिओमिर को 4-6, 4-6, 6-3, 6-2, 6-3 से हराया था। दूसरी तरफ ग्रीस के स्टेफानेास सितसिपास ने पेड्रो मार्टिनेज को और जापान के कई निशिकोरी ने कारेन खाचानोव को हराया।
