इंडिगो के दो विमानों के इंजन हवा में खराब, कराई गई सेफ लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
एक दिन में इंडिगो की दो फ्लाइट के एक-एक इंजन हवा में बंद हुए। हालांकि, दोनों ही विमान सुरक्षित लैंड करा लिए गए। पहली घटना मदुरै से मुंबई जा रही फ्लाइट के साथ हुई। दूसरी घटना कोलकाता से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट के साथ घटी। मदुरै से उड़ी फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। दूसरे विमान को कोलकाता लौटना पड़ा। दोनों विमानों की उड़ान पर अब रोक है।