x

मुंबई-रांची इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

नागपुर एयरपोर्ट पर सोमवार की शाम मुंबई से रांची जा रहे इंडिगो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एक पैसेंजर अचानक खून की उल्टियां करने लगा। इसे देखते हुए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। पैसेंजर को नागपुर में ही भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। यात्री की पहचान 62 साल के देवानंद त‍िवारी के रूप में हुई है। देवानंद त‍िवारी को किडनी की समस्या और टीबी थी।