x

देश में पहली बार किसी राज्य की 3 राजधानियां, आंध्र प्रदेश में प्रस्ताव पास

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आंध्र प्रदेश की अब 3 राजधानियां होगी। राज्य में 3 राजधानी के फॉर्मूले को विधानसभा से मंजूरी मिली। विशाखापत्तनम कार्यकारी राजधानी, अमरावती विधायी राजधानी और कुरनूल न्यायिक राजधानी होगी। देश में इससे पहले किसी राज्य की अधिकतम दो राजधानियां रही हैं, लेकिन 3 राजधानी वाला आंध्र प्रदेश पहला राज्य बना। बिल सोमवार देर शाम ध्वनि मत से पास हुआ। टीडीपी नेताओं ने विधानसभा में 'जय अमरावती' के नारे भी लगाए।