x

धरने पर बैठेंगे कैप्टन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर में लगाई आग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह शहीद भगत सिंह नगर में कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में इंडिया गेट के पास कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ट्रैक्टर में भी आग लगाई। दूसरी तरफ कर्नाटक में कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, एपीएमसी और श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ किसानों के संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया।