भारत का विवादित नक्शा शेयर करने पर बीजेपी ने बोला थरूर पर हमला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीटर पर भारत का विवादित नक्शा शेयर किया। जिसके बाद से ही यूजर्स उनपर भड़क गए। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने थरूर से माफी मांगने की बात कही। जो नक्शा थरूर ने शेयर किया था, उसमें आधा कश्मीर नहीं दिख रहा था। उन्होंने कांग्रेस की 'भारत बचाओ रेली' का भी इस नक्शे पर जिक्र किया। कड़ी आलोचनाओं के बाद थरूर को नक्शा हटाना पड़ा।