x

बाइडन बदलेंगे आव्रजन प्रणाली, पांच लाख भारतीयों को नागरिकता देने के लिए लाएंगे विधेयक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद संभालते ही आव्रजन प्रणाली बदलने की शुरुआत की। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से अनुरोध किया कि वे 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को स्थायी दर्जा दें और उन्हें नागरिकता देने के लिए कानून बनाएं। एक अनुमान के मुताबिक, ऐसे लोगों में भारतीय मूल के पांच लाख लोग भी शामिल हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन ने ट्रंप की आव्रजन नीतियों को अमेरिकी मूल्यों पर 'कठोर हमला' बताया था।