x

Short News in 70 Words – Latest News in Hindi

Breaking News
  • ShortPedia
    Smart Content App Hand picked content everyday
ShortPedia
Smart Content App Hand picked content everyday


ताज़ा ख़बरें

शाहरुख खान ने आदेश श्रीवास्तव से किया था मदद का वादा, पत्नी बोलीं- नंबर नहीं मिलता

जाने-माने गायक आदेश श्रीवास्तव ने 2015 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आदेश रात के 3 बजे भी मदद के लिए आ जाते थे। हालांकि, जब वह कैंसर से जूझ रहे थे, तब उन्हें एहसास हुआ कि मनोरंजन जगत से कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया, वहीं आदेश की पत्नी विजयता के मुताबिक शाहरुख खान ने उनके पति से वादा किया था कि वह उनके बेटे का ध्यान रखेंगे, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।

खेल

बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आया संदेश

दिग्गज पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें व्हॉट्सएप पर एक संदेश में कांग्रेस छोड़ने की धमकी दी गई है और ऐसा न करने पर जाने से मारने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि बजरंग को विदेशी नंबर से ये संदेश आया है। मैसेज मिलने के बाद बजरंग ने हरियाणा के सोनीपत में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजनीति

भारत-चीन सीमा पर गश्त के दौरान लापता हुए सैनिक, 3 दिन बाद बर्फ से निकाला गया

भारत-चीन सीमा पर गश्त के दौरान लापता सैनिकों को ढूंढने का अभियान सफल हो गया है। सैनिकों को 3 दिन बाद बर्फ से जीवित निकाला गया है। इसमें एक सैनिक की पहचान बिहार के बक्सर निवासी अनिल राम के रूप में हुई है, जो भारत तिब्बत सीमा पुलिस की टीम का हिस्सा हैं। अनिल के साथ उनके पोर्टर देवेंद्र सिंह भी बर्फ में दबे थे। जिला प्रशासन ने दोनों के सुरक्षित बाहर निकलने की जानकारी दी है।

तकनीकी

भारत का 'AI हब' बन रहा तमिलनाडु, ये दिग्गज कंपनियां कर रहीं निवेश

दक्षिण भारत का राज्य तमिलनाडु देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब के रूप में उभर रहा है। यह राज्य गूगल, पेपाल, एप्लाइड मैटेरियल्स और अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) जैसी प्रमुख तकनीकी कंपनियों से महत्वपूर्ण निवेश और परियोजनाएं आकर्षित कर रहा है। तमिलनाडु में गूगल जैसी टेक दिग्गज कंपनी के निवेश से राज्य में हजारों की संख्या में नई नौकरियां भी पैदा होगी, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को बहुत लाभ होगा।

मनोरंजन

शाहरुख खान ने आदेश श्रीवास्तव से किया था मदद का वादा, पत्नी बोलीं- नंबर नहीं मिलता

जाने-माने गायक आदेश श्रीवास्तव ने 2015 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आदेश रात के 3 बजे भी मदद के लिए आ जाते थे। हालांकि, जब वह कैंसर से जूझ रहे थे, तब उन्हें एहसास हुआ कि मनोरंजन जगत से कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया, वहीं आदेश की पत्नी विजयता के मुताबिक शाहरुख खान ने उनके पति से वादा किया था कि वह उनके बेटे का ध्यान रखेंगे, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।

व्यापार

माइक्रोसॉफ्ट ने की छंटनी, एक्सबॉक्स के 650 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया

टेक सेक्टर में वैश्विक स्तर पर छंटनी जारी है, जिससे गेमिंग सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी बहुत प्रभाव पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने गेमिंग विभाग एक्सबॉक्स से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, नए दौर की छंटनी के तहत माइक्रोसॉफ्ट में एक्सबॉक्स के 650 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह निर्णय एक्सबॉक्स के प्रमुख फिल स्पेंसर द्वारा एक आंतरिक ज्ञापन में बताया गया था।

अन्य

पुणे में EY इंडिया की महिला कर्मचारी की मौत का मामला, केंद्र सरकार की जांच शुरू

महाराष्ट्र के पुणे में अर्न्स्ट एंड यंग (EY) इंडिया की 26 वर्षीय महिला कर्मचारी अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने एक्स पर लिखा, 'पेरायिल की दुखद मृत्यु से बहुत दुखी हूं। असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण के आरोपों की गहन जांच चल रही है। न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और श्रम मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर शिकायत हाथ में ली है।'