x

अंटार्कटिका से 1,270 वर्ग किलोमीटर के आकार का हिमखंड टूटा, दिल्ली के जितना है ये एरिया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अंटार्कटिका से 150 मीटर मोटा और 1,270 वर्ग किलोमीटर आकार का हिमखंड टूटा। इसका आकार इतना बड़ा है कि ये दक्षिण दिल्ली नगर निगम और उत्तर दिल्ली नगर निगम के आकार 1,292 वर्ग किलोमीटर के लगभग बराबर है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे द्वारा इसकी तस्वीर सामने आई। घटना बर्न्ट आइस शेल्फ क्षेत्र में घटी। इस विघटन को 'काल्विंग' कहा जाता है, जिसमें जमे हुए क्षेत्र से विशाल हिमखंड अलग होते हैं।