18 साल का लड़का होगा ब्लू ऑरिजिन की स्पेस फ्लाइट का पहला यात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेजन के संस्थापक जैफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन की पहली यात्री उड़ान में उनके साथ पहले यात्री के तौर पर एक 18 साल का लड़का अंतरिक्ष में जाएगा। साथ ही यह लड़का दुनिया का सबसे कम उम्र का अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड भी बना लेगा। इससे पहले सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री का रिकॉर्ड विघटित हो चुके सोवियत संघ के जी. तितोव के नाम पर था।