सेंट्रल मेक्सिको में बेकाबू बस इमारत से टकराई, 19 की मौत, 32 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: gma network
सेंट्रल मेक्सिको में तीर्थ यात्रियों की एक बस हादसे का शिकार हुई। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि 32 लोग घायल हुए। बीते दिन सभी यात्री धार्मिक स्थल चल्मा में दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज आसपास तक सुनाई दी। पीड़ितों में से छह लोगों को गंभीर चोटें आईं जो टोलुका के अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटना जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई।