क्रॉसविंड की वजह से 20 विमान 2 घंटे तक नहीं कर सके लैंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: sangri today
कोलकाता एयरपोर्ट पर लगभग 2 घंटे तक क्रॉसविंड की वजह से 20 विमान लैंड नहीं कर पाए। हालांकि, 9 विमानों को डायवर्ट कर दिया गया। आम तौर पर क्रॉसविंड 10 मिनट से आधे घंटे तक देखी जाती है, लेकिन इस बार ड्यूरेशन ज्यादा था। बता दें फ्लाइट्स के 20 कैप्टन ने विमानों को उतारने की कोशिश की थी, लेकिन तेज हवा को देखते हुए इंतजार करने का फैसला किया गया।
