यूरोपीय महाद्वीप के लिए सबसे गर्म साल रहा 2019 - रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूरोप के इतिहास में 2019 सबसे गर्म साल रहा। यूरोप के हर क्षेत्र में गर्म हवाएं चली और तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। उपग्रह के जरिए पृथ्वी के तापमान पर नजर रखने वाली यूरोपीय संघ की एजेंसी कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि महाद्वीप के 12 सबसे गर्म वर्षों में 11 साल 2000 के बाद रहे हैं, क्योंकि ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन जारी है।
