अमरनाथ यात्रा में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, 3.65 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran Josh
अमरनाथ यात्रा में इस बार 3.65 लाख भक्तों ने दर्शन किए। 2016 के बाद भक्तों का ये सबसे अधिक आंकड़ा है। इस बीच उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 44 दिनों में से 20 दिनों तक खराब मौसम के बावजूद कुल यात्रा संतोषजनक रही। यात्रियों द्वारा किया गया आरएएस सर्वेक्षण विभिन्न मानकों पर 93% संतुष्टि रेटिंग दर्शाता है, जबकि 73% भक्तों ने यात्रा के पहले 20 दिनों में दर्शन किए।
