82 वर्षीय वॉली फंक भी अंतरिक्ष में जाएंगी, ऐसा करने वाली सबसे उम्रदराज शख्स बनेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
जेफ बेजोस ने घोषणा की है कि उनके साथ 82 वर्षीय वॉली फंक भी स्पेसफ्लाइट में जाएंगी। 1961 में नासा द्वारा एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग ले चुकीं फंक अंतरिक्ष पहुंचते ही ये कामयाबी हासिल करने वाली सर्वाधिक उम्र की शख्स होंगी। ये फ्लाइट 20 जुलाई को जाएगी। बेजोस के भाई मार्क के अलावा एक और शख्स इसमें शामिल होगा। फ्लाइट अपोलो 11 मिशन की लैंडिंग की सालगिरह पर होगी।
