वीडियो: सड़क पर डांस कर लोगों को यातायात नियम समझा रही लड़की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोशल मीडिया पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की सड़क पर अनोखे तरीके से लोगों को जागरूक करती दिखी। इस लड़की का नाम शुभी जैन है, जो पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज की छात्रा है। वीडियो में शुभी को ना सिर्फ ट्रैफिक संभालते देखा जा रहा है, बल्कि वे यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी करती दिखीं।
