7 महीने बाद आज से कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी टॉय ट्रेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
7 महीने बाद आज से कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी। कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर चलने वाली इस ट्रेन को टॉय ट्रेन कहा जाता है। रेलवे ने 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया। कालका-शिमला अप कालका से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी जोकि शाम 5:20 बजे शिमला पहुंचेगी। जबकि शिमला-कालका डाउन शिमला से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी जोकि शाम 4:10 बजे कालका पहुंचेगी।
