अम्फान के बाद अब निसर्ग: शाह ने की महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से अगले दो दिनों में चक्रवात शुरू होगा। इसे 'निसर्ग' नाम दिया गया है। दो दिनों में चक्रवात पश्चिमी तटों से गुजरते हुए करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से टकराएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात और महाराष्ट्र मुख्यमंत्रियों व दमन दीव के प्रशासक से बात की। उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।
