पीरपंजाल, जंस्कार की 50 पर्वतीय झीलें घूमकर नम्रता बनीं अल्पाइन गर्ल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
बेंगलुरु की 33 वर्षीया नम्रता नंदीश ने 4 महीने में कश्मीर में समुद्र तल से 10 हजारी फुट की ऊंचाई पर स्थित 50 झीलों की साहसिक यात्रा कर अल्पाइन गर्ल की उपाधि हासिल की। उन्होंने सफर पीर पंजाल और दक्षिण कश्मीर के जंस्कार पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित तुलियन झील से शुरू किया। सफर पहलगाम और अनंतनाग-किश्तवाड़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाके में स्थित शिलसर झील के साथ खत्म हुआ।