एयर इंडिया ने यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण पायलटों की छुट्टियां कीं रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर इंडिया ने अपने पायलटों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कीं। महामारी के चलते 25 मार्च 2020 से 2 माह के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं बंद थीं। 25 मई, 2020 को उड़ान सेवाएं फिर शुरू हुईं। कॉकपिट क्रू के सभी सदस्यों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द हुईं। दूसरी तरफ हालिया 28 फरवरी को 3,13,668 यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की। 25 मई, 2020 के बाद ये यात्रियों का सबसे ऊंचा स्तर है।
