एयर इंडिया ने शुरू की अमृतसर से लंदन के लिए सीधी उड़ान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
एयर इंडिया ने अमृतसर से लंदन और बर्मिंघम के लिए अतिरिक्त सीधी उड़ानें शुरू की हैं। यह जानकारी आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को ट्विटर पर दी। इससे पहले यात्रियों को लंदन जाने के लिए पहले दिल्ली जाना पड़ता था और फिर वहां से लंदन की उड़ान पकड़नी पड़ती थी। अब एअर इंडिया अमृतसर से लंदन और बर्मिंघम के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है।
