बर्मिंघम, लंदन और सैन फ्रांसिस्को के लिए 20 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स शुरू करेगी एयर इंडिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर इंडिया अगले तीन महीनों में बर्मिंघम, लंदन और सैन फ्रांसिस्को के लिए 20 अतिरिक्त साप्ताहिक फ्लाइट्स शुरू करेगी। अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने के लिए ये फ्लाइट्स शुरू की जा रही हैं। कंपनी ने कहा कि बर्मिंघम के लिए पांच, लंदन के लिए नौ और सैन फ्रांसिस्को के लिए छह एक्स्ट्रा फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी। साथ ही कस्टमर्स को हर सप्ताह 5,000 से ज्यादा एक्स्ट्रा सीटें ऑफर की जाएंगी।
