केदारनाथ धाम के पास हिमस्खलन, बर्फ का पहाड़ खिसकने की वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
केदारनाथ धाम में चोराबाड़ी से तीन किलोमीटर ऊपर बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना घटी। हालांकि, इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। 23 सितंबर को भी मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा था। इस ग्लेशियर पर ताजी बर्फ अधिक जम गई थी जिससे यह टूट गया था।
