'भोज मेट्रो' का सीएम कमलनाथ ने किया शिलान्यास, कहा- राजा भोज के नाम से जानी जाएगी भोपाल मेट्रो
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को मप्र की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया. सीएम कमलनाथ ने ऐलान किया कि भोपाल मेट्रो को अब भोज मेट्रो के नाम से जाना जाएगा. यह मेट्रो प्रोजेक्ट शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. भोपाल में मेट्रो के 27 किमी के 2 कॉरिडोर होंगे. ये काम 2 चरण में होगा. मेट्रो प्रोजेक्ट का पहला चरण साल 2022 तक पूरा हो जाएगा.
