199 स्टेशनों पर लगेगा बम डिटेक्शन सिस्टम, खर्च होंगे 322 करोड़ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Swarajya mag
देश के 199 स्टेशनों पर बम डिटेक्शन सिस्टम लगेगा। इनमें यूपी के 16 स्टेशन शामिल है। इस दौरान 322 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस दौरान 194 बैगेज स्कैनर, 69 अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम, 129 बम का पता लगाने वाले उपकरण स्टेशन को मुहैया कराया गया है। इसके अलावा, 422 खोजी कुत्ते भी तैनात किए गए हैं। बता दें, 861 रेलवे स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
