Lockdown में घर पहुंचने के लिए चलाई 1000 किलोमीटर नाव, अब क्वारंटाइन में भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा के कुछ कामगार चेन्नई में करीब एक महीने से लॉकडाउन के चलते फंसे हुए थे, इन्होंने नाव से अपने घर जाने का फैसला किया। मजदूरों ने 1.6 लाख में एक नाव खरीदी और समुद्र के रास्ते अपने गृहनगर लौटने का फैसला किया। लेकिन श्रीकाकुलम के इच्छापुरम में क्वारंटीन फैसिलिटी के अलर्ट पुलिस कर्मियों ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इन्होंने तब तक 1000 किलोमीटर की यात्रा कर ली थी।