पुणे-सोलापुर हाईवे पर बस पलटी, 12 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI News
महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर हाईवे पर मुंबई से निजामाबाद जा रही एक बस पलट गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है। दरअसल, बस ड्राइवर ने एक बाइक को टक्कर मारने से बचने के लिए ब्रेक लगाया था। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अब प्रशासन ने लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
