चीनी नागरिकों और विदेशियों को वीजा देने से भारत का इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस दुनियाभर में फैला। इसे देखते हुए एहतियातन भारत ने चीनी नागरिकों और चीन में रह रहे विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा को निलंबित किया। भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज सुबह ही दिल्ली पहुंची थी। फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया है। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के 7 नागरिक शामिल हैं।
